नई टिहरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में क्रिकेट लीग करवाने और संघ का नाम डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन रखने का निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुलियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में क्रिकेट को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कहा कि नए साल में जिला क्रिकेट लीग मैच आयोजित किया जाएगा। जिसका व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन का नाम बदलकर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर राजवीर भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, राजपाल मियां, नितिन कुलियाल व भरत भूषण आदि मौजूद थे। ब्यूरो