फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर सेवा टीएचडीसी ने नरेंद्र महिला विद्यालय इंटर कालेज भागीरथीपुरम में गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रों को देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने को जागरूक किया।
विज्ञापन

टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) बीर सिंह ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शलोनी बुटोला प्रथम, आयुषी खंडूड़ी द्वितीय, राज्यलक्ष्मी तृतीय रही। महाप्रबंधक ने छात्रों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर सेवा टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक (सामाजिक) अमरदीप, उप महाप्रबंधक सतर्कता आरपी रंगा, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर एके वर्मा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी यतबीर चौहान, प्रभारी प्रधानाचार्य वी कुकरेती, हितायु लोक समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली, शिक्षिका अलका कठैत, रीता लखेड़ा, नीमा रणावत, पार्वती बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें