कंडीसौड़/चंबा। थौलधार और चंबा ब्लॉक के गांवों में वर्ष 2017-18 में मनरेगा के तहत हुए निर्माण कार्यों का सोशल ऑडिट शुरू हो गया। ऑडिट में शामिल सदस्यों ने थौलधार ब्लॉक के धमाड़ी, धरवालगांव, डांग, तिखोन, विकोल, क्यूलागी, कंस्यूड, चंबा ब्लॉक के घुडसाल, नवाघर, पयालगांव, पाटा, आराकोट, बटखेम व दिखोल गांव का दौरा कर मनरेगा के तहत हुए संपर्क मार्गों, सिंचाई गूल, जल स्रोतों और सीसी मार्गों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के उपरांत कंडीसौड़ ब्लॉक सभागार और दिखोल गांव में मनरेगा के कार्यों की जन सुनवाई की गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भगवती प्रसाद डबराल, मनोज गैरोला, कुुंदन लाल आदि उपस्थित रहे।