फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइजर से कलक्ट्रेट तक लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सरकार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में धूमधाम से बनाया गया। डाइजर से कलक्ट्रेट तक रन फार यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आयोजित एकता दौड़ को एसएसपी योगेंद्र रावत ने झंडी दिखाई। सीनियर वर्ग बालक में नरेश, राहुल, अशुल, बालिका में सरस्वती, सिद्धि, अमीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। कर्मचारी पुरुष वर्ग में गुलशन कुमार, बजराम, जबर, महिला में शीतल, संजना, बबीता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। पीजी कालेज में एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रेनू तोपवाल प्रथम, मनीषा राणा द्वितीय और धीरज कौशल तृतीय रहे। विजेताओं को समन्वयक विपिन पंवार, प्राचार्य डा. अशोक कुमार, डा. पीसी पैन्यूली, डा. अजय उनियाल, डा. संजीव ने पुरस्कृत किया। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया। नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम, राजकीय पालीटेक्निक, जीआईसी छापराधार, महाविद्यालय लंबगांव, नरेंद्रनगर, बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। भाजयुमो ने हनुमान चौक से डाइजर तक रन फार यूनिटी पर रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें