नैनबाग (टिहरी)। कैंपटी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिओं का शुभारंभ किया गया, जिसमें जौनपुर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच घोड़ाखुरी के नाम रहा।
कैंपटी में जौनपुर की ब्लाक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिया कैंपटी की प्रधान विनीता पंवार और सहकारी समिति के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार ने किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच जीआईसी घोड़ाखुरी और जीआईसी कैंपटी के बीच खेला गया, जिसमें घोड़ाखुरी की टीम 2-1 से विजयी रही। दूसरा मैच जीआईसी श्रीकोट और बंगशील इंटर कालेज के बीच खेला गया। यह मैच बंगशील 2-1 से जीता। पहले सेमीफाइनल मुकाबला घोड़ाखुरी और जीआईसी थत्यूड़ के बीच खेला गया, जिसमें घोड़ाखुरी ने 2-1 से मैच जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में जीआईसी गरखेत ने बंगशील को 2-1 से हराया। फाइनल मुकाबला जीआईसी घोड़ाखुरी और गरखेत इंटर कालेज के बीच खेला गया, जिसमें घोड़ाखुरी की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 2-0 से जीत लिया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष मुकेश पंवार, प्रभारी प्रधानाचार्य वीपी सिंह, भवान सिंह पंवार, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर रावत, दिनेश नौटियाल, विनोद ममगाईं, कमला मल्ल, जवाहर सिंह मल्ल, वीरबल राणा, शूरवीर पंवार, जगत पंवार, विजय रावत, राजेंद्र नौटियाल, देवेंद्र रावत, विनोद नेगी, जगपाल सिंह, भगवान सिंह नकोटी आदि मौजूद थे।