नई टिहरी। माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय ग्रीन सप्ताह पर ग्रामीणों को परंपरागत बीजों और जैविक-अजैविक खेती के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
मगरौं में आयोजित गोष्ठी में गढ़वाल विवि के डा. जेपी भट्ट ने कहा कि आधुनिक युग में काम के तनाव के चलते बीमारियां बढ़ रही है, जिसका प्रमुख कारण खानपान और परंपरागत चीजों का विलुप्त होना है। सामुदायिक रेडियो हेवंलवाणी के रवि गुसाईं ने बताया कि रेडियो के माध्यम से वह पहाड़ों के परंपरागत बीज, खानपान के बारे में जागरूक कर रहे है। संस्था के सचिव अवतार नेगी ने कहा कि अजैविक रूप से तैयार हो रहे, बीज धरती का शोषण कर रहे है। इस मौके पर अंकित, जितेंद्र कुमार, मंजू, मुन्नी देवी दुर्गा प्रसाद, पुरूषोतम थपलियाल, वीरेंद्र नेगी, राकेश भट्ट, आईसा, उमेश मेहता, मीना और नवप्रभात मौजूद थे।