फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक सोच के साथ नई युक्तियां सुझाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। राजकीय इंटर कालेज चंबा में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ पर खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान ने छात्रों को नई वैज्ञानिक सोच के साथ नई युक्तियां सुझाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के कृषि एवं जैविक खेती में अर्चना चौहान प्रथम और प्रदीप कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। संसाधन प्रबंधन में अभय बहुगुणा ने पहला, आयुषी खंडूड़ी ने दूसरा और प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में अभय तिवारी प्रथम, नवील अल्वी द्वितीय और निकिता बगियाल तृतीय रही। परिवहन एवं संचार में नमन प्रथम, शीतल नकोटी द्वितीय और आशीष रावत तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक मनोज बहुगुणा, आनंद सिंह सजवाण, विनोद बधानी, प्रमोद डोभाल, महावीर डंगवाल और रानी पयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें