फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी के लिए निर्दलीय नामांकन करने वाली कांग्रेस की बागी व पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी अंबिका सजवाण के समर्थन में शनिवार को नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं के दबाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ा परिवार है, वह अब दमखम से अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगी। पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण और प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि थलवाल के नाम वापस लेने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पार्टी के लिए त्याग करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, शांति भट्ट, नरेंद्र रमोला, राकेश राणा, जगदंबा रतूड़ी, याकूब सिद्दीकी, कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली, संपत लाल शाह, पंकज रतूड़ी, देवेंद्र नौड़ियाल, ममता उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें