नैनबाग/थत्यूड़। नैनबाग शरदोत्सव खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें एक से तीन दिसंबर तक समारोह आयोजन पर जोर दिया गया। लेकिन अंतिम निर्णय 30 अक्तूबर को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक मंच नैनबाग में समारोह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को सफल बनाए जाने पर जोर दिया गया। बताया गया कि 1 से 3 दिसंबर को समारोह होगा। अंतिम तैयारी के लिए 30 अक्तूबर को बैठक होगी। इस मौके पर सीताराम पंवार, किशन सिंह, दर्शन लाल नौटियाल, बचन सिंह रावत, मोहन लाल कवि, सोबत कैंतुरा, सोबन सिंह, दिनेश कैंतुरा, सरदार सिंह, प्रदीप कवि, गंभीर रावत, मोहन निराला, दिनेश तोमर, विक्रम सिंह, शांति सिंह, सूरत सिंह, राहुल पंवार, अर्जुन सिंह, शरण सिंह, सुरेंद्र दत्त, आदि मौजूद थे।