फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर रेस में ममता और मनोज दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। लोक गीत, नृत्य की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट के साथ इंटर कॉलेज कमांद के खेल मैदान में टिहरी जिले के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। अंडर-19 बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर रेस में नरेंद्रनगर ब्लॉक की ममता और बालक वर्ग में भिलंगना ब्लॉक के मनोज बिष्ट सबसे तेज दौड़े।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एमपी नौटियाल ने किया। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया। अंडर-19 बालक वर्ग के गोला फेंक में भिलंगना ब्लॉक का सौरभ नेगी प्रथम, कीर्तिनगर का अरविंद द्वितीय रहा। अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद में चंबा ब्लॉक के महेश मखलोगा प्रथम, भिलंगना के शिवम द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर रेस में नरेंद्रनगर की ममता प्रथम, भिलंगना की ममता द्वितीय और नरेंद्रनगर की रीना तृतीय रही। बालक वर्ग में भिंलगना का मनोज बिष्ट प्रथम, चंबा के अंशुल भंडारी द्वितीय और जाखणीधार का संदीप बिष्ट तृतीय रहा।
अंडर-14 बालक वर्ग की 200 मीटर रेस में कीर्तिनगर का सुमन भारद्वाज प्रथम, जाखणीधार का साजन लांबा द्वितीय और जौनपुर का सौरभ नौटियाल तृतीय रहा। बालक वर्ग में प्रतापनगर का आजाद भंडारी प्रथम, कीर्तिनगर का कर्णवीर सिंह द्वितीय और भिलंगना का विदित तृतीय रहा। बालक वर्ग की त्रिकूद में जौनपुर का रजत सकलानी प्रथम, चंबा का नितिन कोठारी द्वितीय और भिलंगना का मुसाहिब तृतीय रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीपी पोखरियाल, पीएन सकलानी, विशन सिंह नेगी, कर्मवीर सिंह सजवाण, आरएस चौहान, एसएल सकलानी, जय सिंह कठैत, युद्धवीर सिंह पुंडीर, मुकेश बहुगुणा, प्रदीप रावत व गणेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें