नैनबाग (टिहरी)। अगलाड पर्यटन क्रीड़ा समिति भटोली की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का समापन हुआ। कबड्डी बालिका में विकासनगर ने बाजी मारी। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक दिलीप सिरमौरी और सूरज शाह के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
भटोली में आयोजित समारोह में कबड्डी बालिका में विकासनगर प्रथम, जूनियर हाईस्कूल भटोली द्वितीय रहा। जूनियर बालिका दौड़ में निकिता तोमर भेड़ीयाणा प्रथम, ऋषिका सजवाण कांडीखाल द्वितीय, रवीना रावत घंडियाला तृतीय रही। सामान्य ज्ञान में नीरज रावत सैंजी पहले, सुरेंद्र चमियागांव दूसरे, संदीप सजवाण तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के गायक कलाकार दिलीप सिरमौरी ने भांग भरो घोटा समानिये, मैडम जी मेरो त कराई दे दसवीं पास, कुल्लू मनाली लागा मेला, फिर टिकुली धागा मेरे हाथ दा, पंजाबी गानों की की शानदार प्रस्तुति दी। जौनपुर के गायक सूरज शाह ने शिव वंदना के साथ ओंठू दी लाली लाली रें, बान की, ठोलू लाई ती धुर और गायक रविना, मनीष तोमर ने बिन्हारी नागटिब्वा का नाग देवता तू मान मेरी सेवा, रुंदी त लागिये रे रेशमिए, त्याडा डांडा में भद्रराज देवता की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्वामी दर्शन भारती, जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, समिति अध्यक्ष जयपाल सिंह राणा, सुभाष राणा, हरि किशन किमोटा, सिया चौहान, जोत सिंह रावत, बिरेंद्र राणा, नरेश पंवार, रोशन सजवाण, संदीप खन्ना, किशन पंवार, विक्रम सजवाण, राजेंद्र चौहान, नरेश पंवार, रोशन सजवाण, सुरेश रौछेला, सुभाष बौनियाल, रमल रावत, श्याम भंडारी, प्रेम सिंह, बिक्रम सिंह आदि थे।