फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया सरकार का शुद्धि-बुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि - शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया। कहा कि जिला प्रशासन सरकार की शह पर हाईकोर्ट का हवाला देकर अतिक्रमण के नाम पर बांध प्रभावितों व विस्थापितों के घरों को तोड़ रहा हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुमन पार्क में कांग्रेसियों ने बुद्धि - शुद्धि यज्ञ कर कहा कि सरकार लगातार जन विरोधी नीतियां अपना कर फैसले कर रही है। नई टिहरी पुनर्वासित शहर में लोगों ने स्वयं ही अविकसित प्लॉट को विकसित किया और अब उनके घरों को सरकार की शह पर तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही बांध प्रभावित, विस्थापितों के लिए नीति बनाकर कंपाउंडिंग की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि शहर उजड़ने से बच सके। इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौड़ियाल, चंबा के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, जिला पंचायत सदस्य शांति शाह, प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, पंकज रतूड़ी, लखवीर चौहान, जमीर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें