फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में बोलचाल और कामकाज पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया में आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी में कामकाज करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हुए शत-प्रतिशत हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। इसी के साथ हिंदी पखवाड़े का भी समापन हुआ।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम में हिंदी पखवाड़े का समापन करते हुए टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा और महाप्रबंधक (पीएसपी) केपी सिंह ने पखवाड़े भर की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एडी मिश्रा ने कहा कि पत्राचार, नोटिंग, टिप्पणी, आलेखन के साथ अंग्रेजी में प्राप्त पत्रों के जवाब अधिकाधिक रूप से हिंदी में देना चाहिए। उन्होंने हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने वाले विद्युत विभाग को राजभाषा वेजयंती (ट्राफी) प्रदान की। पखवाड़े में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी निबंध, टिप्पणी, आलेखन अनुवाद, सुलेख, टंकण, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर महाप्रबंधक (ओएडएम) सजीव आर, महाप्रबंधक (विद्युत) एसएस पंवार, एजीएम (कार्मिक एवं प्रशासन) वीर सिंह, आरआर सेमवाल, एके भारद्वाज, एमके सिंह, राजेश शर्मा, बीके शर्मा, डीसी भट्ट, एसवी प्रसाद, रितेश सिंह, मोहन सिंह श्रीस्वाल, दीपक उनियाल, विजय प्रकाश भट्ट, वीपीएस रावत, इंद्रराम नेगी, मनवीर नेगी, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें