फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल विवि की पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में दो दिवसीय पुरुष अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालयों की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कोटद्वार की टीम ने 25-05 से जीता।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में पुरुष अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से परिचय लेने के बाद कहा कि खेल का सबसे बड़ा उद्देश्य मतभेद और दूरियों को मिटाना है। खेलों से विद्यार्थी अनुशासन में रहना सीखता है। खेलकूद से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। पूर्व निदेशक प्रो. डीएस कैंतुरा ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में जितना महत्व शिक्षा का होता है, उतना ही खेलकूद का भी होता है। प्रतियोगिता का पहला मैच पीजी कालेज कोटद्वार और एसएम जैन महाविद्यालय हरिद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें कोटद्वार के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-05 से मैच जीता। दूसरा मैच एसआरटी परिसर बादशाहीथौल और केएलडीएबी रुड़की के बीच खेला गया, जिसमें एसआरटी ने 44-07 से विजय प्राप्त की। तीसरा मैच श्रीनगर और पीजी कालेज ऋषिकेश के बीच खेला गया, जिसमें श्रीनगर ने ऋषिकेश को 30-08 से हराया।
इस मौके पर खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. अरुण पंत, खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश भूषण गोदियाल, प्रो. वीके अग्रवाल, प्रो. गीतांली पडियार, प्रो. प्रभा पंत, प्रो. जेडीएस नेगी, प्रो. रुकमा रावत, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, डा. सुमन गुसाईं, डा. केके बंगवाल, भगत सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, सचिव सचिन सजवाण, अक्षत बिजल्वाण, प्रदीप सजवाण, दिनेश ममगाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें