फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर बस्ती के बीच परेशानी का सबब बना कूड़ाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पालिका ही पलीता लगा रही है। पालिका नगर क्षेत्र के उत्तरकाशी राजमार्ग पर घनी आबादी के बीच बने कूड़ाघर में में कचरा भरा हुआ है, जिससे इसके आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इससे गुस्साए लोगों ने पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पालिका चंबा-उत्तरकाशी हाईवे पर घनी बस्ती के बीच जैविक और अजैविक कूड़ा को डंप करती है। राजमार्ग पर पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम कूड़ा डंप किए जाने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। हाईवे से क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चों और लोगों का एक मात्र आवागमन का रास्ता होने के कारण लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब कूड़ाघर के क्षमता से अधिक भर जाने के कारण कचरे को राजमार्ग के किनारे डंप किया जा रहा है। मंगलवार को कूड़ाघर से निकल रही दुर्गंध से परेशान लोगों ने पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। राजमती गुसाईं, कौशल्या देवी ने कहा कि राजमार्ग पर घनी आबादी के बीच कूड़ा डंप किए जाने से प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्रचंद रमोला, राजेश्वर बडोनी, भगवान सिंह गुसाईं, युद्धवीर असवाल, गौरव नवानी, आरएन ममगाईं आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें