नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला खेल की ओर से आयोजित दो दिवसीय अनुसूचित जाति की महिला/पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के चक्का फेंक में रोहित और गोला फेंक में राहुल ने बाजी मारी।
जीआईसी में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष 200 मीटर दौड़ में अनिल प्रथम, राहुल द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे। महिला वर्ग में साधना पहले, मोनिका दूसरे, दिव्या तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में शुभनेश, गौरव, आयुश, महिला में साधना, दिव्या, संजना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 800 मीटर पुरुष में नीरज, विमल, देशराज, महिला में शिवानी, अनामिका, सुमन क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में पुरुष में रोहित, सचिन, सुनील, महिला में मोहिनी, ऋषिका, संजना प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। गोला फेंक पुरुष में राहुल पहले, प्रेम दूसरे, हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। महिला में शिल्पा प्रथम, शिवानी द्वितीय ऋषिका तृतीय रही। भाला फेंक पुरुष में प्रेम, शिब्बू, राहुल, महिला वर्ग में मोनिका, शिल्पा, मोहिनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।