फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौजियाणा में भूस्खलन से गौशाला और शौचालय ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। तहसील क्षेत्र में गौजियाणा गांव में भूस्खलन से दो गोशाला और शौचालय मलबे में दब गए। गोशाला में बंधी भैंस भी मलबे में दबकर मर गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खतरे को देखते हुए पांच परिवारों को घर खाली कर सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक में आपदा का कहर कम नहीं हो रहा है। पिछले महीने ही 28 अगस्त को कोट गांव में भूधंसाव की चपेट में आने से एक ही परिवार के सात लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए थे। अब मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे गौजियाणा में भी भूस्खलन होने से लोग दहशत में आ गए। प्रभावित भवानंद कंसवाल और किशनलाल कंसवाल ने बताया कि वह सुबह अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक मकान के पीछे भूस्खलन हुआ और देखते ही देखते दोनों परिवारों के घर के पास बनाए गए शौचालय और गोशाला मलबे में दब गए और मकान में दरारें पड़ गईं। गोशाला में बंधी भैंस भी मलबे में दफन हो गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। गांव के केएन डोभाल ने हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीआर चौहान और पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित दोनों परिवारों के साथ ही राधाकृष्ण, भवानीदत्त और राजेंद्र प्रसाद को भी घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की। भूस्खलन से गांव का पैदल रास्ता और पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम ने बताया कि प्रभावित पांच परिवारों को घर खाली करने को कहा गया है। नुकसान का मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें