फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 के खिलाडिय़ों का क्रिकेट ट्रायल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर टिहरी गढ़वाल क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-16 के खिलाड़ियों का क्रिकेट ट्रायल लेकर 14 खिलाड़ियों का चयन किया है। चार खिलाड़ियों को स्टैंड वॉय में रखा गया है। चयनित खिलाड़ी इंटर डिस्ट्रिक की टीम के साथ खेलेंगे। वहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्टेट की टीम में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बादशाहीथौल में लिए गए क्रिकेट ट्रायल में जिलेभर के 36 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। चयन समिति ने उनमें बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले दीपक पांडे, आर्यन बिष्ट, प्रियांशु पंवार, आयुष्मान बहुगुणा, शाश्वत डंगवाल (कप्तान), प्रांजल असवाल, कमल सिंह पाठनी (विकेट कीपर), अभिषेक मखलोगा, विनय सिंह बागड़ी, हबीव उस्मान, विनय पांडे, गौरव घिल्डियाल, शिवा रावत और अनमोल भट्ट का चयन किया है। सिद्धार्थ नेगी, अनुराग मखलोगा, दिव्यम घिल्डियाल और शुभम चमोली को स्टैंड वॉय में रखा गया है। एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद जिले की टीम का मुकाबला नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चंपावत की टीम के साथ होगा। उन्होंने बताया कि बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्टेट की अंडर-16 की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, पित्रेश भट्ट, अरविंद राणा, विपिन रघुवंशी, टीटी राणा, चंद्रमोहन अरोड़ा, शिवशरण बहुगुणा, राजवीर भंडारी और राजेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें