नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। इससे गरीबों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूरज राणा के नेतृत्व में हनुमान चौक में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम कर लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे, लेकिन इस दौरान चार सौ रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर आठ सौ से अधिक दामों पर मिल रहा है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, सोबन सिंह नेगी, आकाश कृषाली, याकूब सिद्दिकी, मुशर्रफ अली, पंकज रतूड़ी, कुलदीप पंवार, कुशलानंद भट्ट, राजेंद्र डोभाल, मुर्तजा बेग, विजयलक्ष्मी थलवाल, शकुंतला नेगी, आशा रावत, ममता उनियाल, विनोद सकलानी, गीता चौहान, रजनी नौटियाल व मोहनी रावत आदि मौजूद थे।