फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज की छत चढ़े रहे दो छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। बीएससी, बीए के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को एबीवीपी से जुड़े दो छात्र नेता पेट्रोल की बोतल के साथ दूसरे दिन भी कालेज की छत पर डटे रहे। उन्होंने छत पर ही आमरण अनशन शुरू कर जल्द मांगें पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। दो अन्य छात्र छत से नीचे उतर आए है। उनके समर्थन में छात्रों ने शिक्षण कार्य ठप कराकर धरना दिया।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ता बीएससी, बीए के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की मांग के समर्थन में 29 अगस्त से पीजी कालेज परिसर में धरने पर बैठे हैं, लेकिन 30 अगस्त को एबीवीपी के चार छात्र नेता पेट्रोल की बोतल लेकर कालेज की छत पर चढ़ गए थे। उनमें से हिमांशु, आशीष शुक्रवार सुबह 10 बजे छत से उतर आए, जबकि एबीवीपी के जिला संयोजक विकास चमोली और आलोक बिष्ट ने छत पर ही आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कक्षाएं बंद करवाकर आंदोलन में सहयोग की अपेक्षा की। कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रों से छत से उतरने को कहा, लेकिन छात्र नेता नहीं माने। इस दौरान नगर मंत्री संदीप भट्ट, राहुल बुटोला, अंकुश विटारिया, परमजीत राणा, भरत सिंह, प्रशांत, कामिनी, शामिनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें