नई टिहरी। हिमाद्री लोक सेवा समिति और व्यापार मंडल नई टिहरी के सौजन्य से रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत महापुराणा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व शनिदेव मंदिर से कथा स्थल तक भक्तों ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली।
शुक्रवार को भागवत कथा का आचार्य आशीष गौड़ ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य पर्व पर भागवत कथा करना और सुनना हमेशा ही फलदायक है। कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पुण्य प्राप्त करने के लिए भागवत कथा सुननी चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश डिंयूडी, रामप्रकाश सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, मनमोहन रावत, भरत सिंधवाल, रामप्रसाद डोभाल, भगत सिंह भंडारी, शिव प्रसाद सेमवाल, प्रेम दत्त डोभाल, घनानंद शर्मा, दीपमाला बहुगुणा, सविता, आरती, सीमा, अनीता पंवार व सरोज डोभाल आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर प्रतापनगर के भदूरा पट्टी के तिनवालगांव के मान-चंफ्वा देवता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कथा वक्ता महामाया प्रसाद शास्त्री ने कहा कि भागवत एक कथा नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है। इस मौके पर मुख्य यजमान विजय राणा, रणवीर राणा, भीम सिंह चौहान, राकेश बिष्ट, फूल सिंह बिष्ट, विनोद रावत व जीत सिंह रावत आदि मौजूद थे।