फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिशासी अभियताओं का डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जनता दरबार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहना पीएमजीएसवाई के दो अधिशासी अभियंताओं को भारी पड़ गया। अक्सर जनता दरबार कार्यक्रम की अनदेखी करने पर डीएम सोनिका ने अग्रिम आदेश तक पीएमजीएसवाई प्रथम के ईई संजय श्रीवास्तव और द्वितीय डिविजन के ईई राजेंद्र प्रसाद पंत के वेतन पर रोक लगा दी है। दोनों ईई का डीएम ने स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सोनिका की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम ने पीएमजीएसवाई प्रथम और द्वितीय डिविजन के ईई के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और दोनों ईई के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। जनता दरबार में कुल 20 शिकायतें दर्ज हुईं। कोटीगाड़ के ग्राम प्रधान कुंवर सिंह नेगी ने इस सत्र में प्राथमिक विद्यालय बंद न करने की मांग की। इस पर डीएम ने कहा कि 10 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय बंद करने का निर्णय शासन स्तर का है। दिनेश प्रसाद उनियाल ने खाड़ी, नकोट और चाका में बहुद्देशीय शिविर लगाने की मांग की। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण और कृषि विभाग को शिविर लगाने के निर्देश दिए। डीडीओ को कुल्पी अखोड़ी सेरा में जल संग्रहण टैंक का निर्माण मनरेगा के तहत करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अशीष भटगांई, एडीएम शिवचरण द्विवेदी,ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल, कलम सिंह नेगी और राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें