फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया। महासंघ ने पर्यटन आवास गृहों को पीपीपी मोड पर न देने, दोनों निगमों का एकीकरण न कर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में समायोजित करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में महासंघ ने कहा कि पर्यटन मंत्री और कुछ अधिकारी जीएमवीएन, केएमवीएन के आवास गृहों को पीपीपी मोड पर देने की तैयारी कर रही है, जिससे सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने आवास गृहों को पीपीपी मोड़ पर देने, जीएमवीएन के 23 कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त करने, दोनों निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, केएमवीएन में रिक्त पदों को भरने, कर्मियों को छठे वेतनमान के एसीपी के लाभ समेत अन्य देयकों का भुगतान सहित नौ सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दिनेश, मनमोहन चौधरी, पुरुषोत्तम पुरी समेत कई लोग शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें