फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता पखवाड़े पर जागरूकता अभियान चलाया। संभव ग्रुप देहरादून के कलाकारों ने भागीरथीपुरम शॉपिंग कांपलेक्स, कोटीकालोनी, कुठ्ठा गांव और बौराड़ी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) वीर सिंह ने कहा कि सभी को सोच बदलाव लाकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना चाहिए। अपने कार्यालय, घरों, रास्तों, सड़कों, पूजा स्थलों, तीर्थ स्थलों को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया। केंद्र सरकार के निर्देश पर 16 से 31 अगस्त पर टीएचडीसी स्वच्छता पखवाड़ा चला रही है, जिसके तहत छात्र-छात्राओं, कार्मिकों के बीच विभिन्न वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक (यांत्रिक) एमके सिंह, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) अमरदीप, एके राय, नेलसन लकडा, एसवी प्रसाद, मोहन श्रीस्वाल, डीएस राव, मनबीर सिंह नेगी, मनोज राय, सुरेश, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें