फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए बढ़ी 40 फीसदी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर विवि प्रशासन ने राजकीय महाविद्यालयों में प्रत्येक कक्षा में 40 फीसदी सीटें बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, गोपेश्वर, पोखरी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण के छात्र प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि छात्र हितों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में प्रत्येक कक्षा में 40 फीसदी सीटें बढ़ाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी सत्र से सभी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों में जिन विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर सकते हैं। अतिथि शिक्षकों को प्रति वादन 500 रुपये मानदेय देने की व्यवस्था शासन ने निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें