फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल तैयार करते वक्त दोहराव से बचे बाल वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। औद्योगिक क्रांति के लिए क्या हम तैयार है विषय पर छात्र-छात्राओं के मध्य ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। वक्ताओं ने बाल वैज्ञानिकों को मॉडल तैयार करते वक्त दोहराव से बचने के टिप्स दिए। कहा नए-नए आइडिया लेकर मॉडल तैयार करे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता बाल वैज्ञानिकों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज घंडियालधार में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में भिलंगना ब्लॉक के 46 विद्यालयों के 56 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। सरस्वती वंदना और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल का अभिषेक गोदियाल प्रथम, हिमालय पब्लिक स्कूल का हिमांशु रावत द्वितीय और इंटर कॉलेज चमियाला की छात्रा रीमा तृतीय रही। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक आशुतोष सकलानी, बीईओ एसके अंथवाल, एचएस रावत, बीडी थपलियाल, सीपी बहुगुणा, केएस रावत, जीएस जगवाण, भगवती टम्टा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें