फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में तीन दिन से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सुबह और शाम लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पानी की आपूर्ति बहाल करने में जल संस्थान नाकाम साबित हो रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में जल संस्थान और शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की लचर कार्य प्रणाली से जनता पर भारी पढ़ रही है। तीन दिन से पानी नहीं आने से लोगों को बारिश में भी स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजू भारती, रविंद्र दत्त सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार का कहना है कि नगर क्षेत्र में दो-दो पेयजल योजना होने के बाद भी लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जल संस्थान की ओर से पानी वितरण के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। इस बाबत जल संस्थान के सहायक अभियंता केसी पैन्यूली ने बताया कि चंद्रभाग पंपिंग योजना में गाद भरने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। धौलापानी स्रोत के समीप भूस्खलन होने से वहां से आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें