फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यो का भुगतान न होने पर ग्राम प्रधान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। मनरेगा कार्यों का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीएम को भेजे ज्ञापन में जल्द समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंबा ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोपवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों ने कहा कि लंबे समय से मनरेगा कार्यों का भुगतान नहीं हो पाया है। कहा कि ब्लॉक में उपनल और संविदा पर नियुक्त अवर अभियंताओं का अनुबंध बीते मई में समाप्त हो गया है, लेकिन सरकार ने अभी तक नई नियुक्ति नहीं की है। प्रदर्शनकारियों में अरविंद कुमार, सत्यपाल सिंह गुंसाई, देव सिंह पुंडीर, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, एमएस रावत, भजन दास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें