फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और थानाध्यक्ष के साथ बेनतीजा रही वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से हटाए गए कर्मी अतर सिंह रावत और विजय हटवाल का अनशन नवें दिन भी जारी रहा। वार्ता के लिए धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम और थानाध्यक्ष से कर्मचारियों की वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के नेतृत्व में हटाए गए कर्मी विजय हटवाल और अतर सिंह रावत के समर्थन में बड़ी संख्या में कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने धरना देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने हटाए गए 215 कर्मियों की सेवा बहाली की मांग की। दूसरी ओर एसडीएम चतर सिंह चौहान और थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर अनशन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन से समस्याओं को लेकर वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही समाधान निकल जाएगा, लेकिन कर्मियों ने बिना सेवा बहाली के अनशन समाप्त न करने पर अड़े रहे। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुणोदय नेगी, मनोज पंवार, कर्ण सिंह, सुखमोहन नेगी, विक्रम सिंह, होशियार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें