नई टिहरी। राजकीय आदर्श विद्यालय में फेस्टीबल ऑफ क्रिएटिबिटी कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक आनंदमणि पैन्यूली की ओर से अंग्रेजी भाषा को रुचिकर बनाने के लिए अंग्रेजी भाषा लैब का शुभारंभ किया गया। शिक्षक के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि इससे बच्चों में जल्दी सीखने की क्षमता विकसित होगी।
आदर्श विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक ने अपने संसाधनों से स्कूल में अंग्रेजी भाषा शिक्षण को रुचिकर और क्रिया आधारित बनाने के लिए अंग्रेजी भाषा लैब बनाई है। टिहरी विधायक ने छात्रों की ओर से विभिन्न थीम पर बनाए गए विज्ञान के मॉडल, चित्रकला, पेंटिंग, स्लोगन और पोस्टर का अवलोकन करते हुए विद्यालय को प्रोजेक्टर और शैक्षिक उपकरण देने की घोषणा की। इस मौके पर शांति प्रसाद नौटियाल, डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, बीईओ एसएस चौहान, उप शिक्षाधिकारी अनिनाथ, कमल सिंह महर, प्रमोद पैन्यूली, रामप्रकाश सेमवाल, सुनील राणा, रागिनी भट्ट, अतुलचंद रमोला, राजेंद्र बहुगुणा, मीना तिवारी, बीना सजवाण, टीटी राणा, भगवान सिंह रावत, गौतम भट्ट, इंद्रदेव बहुगुणा, प्रोमिला नौटियाल और नंदा चौहान आदि मौजूद थे।