फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर सड़क कटिंग से दुआधार में मकानों पर आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऑल वेदर रोड की कटिंग के कारण चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्रिय डेंजर जोनों का खतरा अब आसपास बसे आवासीय भवनों तक पहुंच गया है। हाईवे पर दुआधार में भूधंसाव के कारण पहाड़ी पर बसे दो मकानों में दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में बरसात के सीजन में प्रभावितों के लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को दुआधार में हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नरेंद्रनगर ने स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को न्याय पंचायत में शिफ्ट करवाकर भूगर्भीय जांच के बाद उचित कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड की कटिंग से चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस बरसात में उपली खाड़ी, बेमुंडा, ताछला, फकोट, भिन्नू खाला, बगड़धार, आगराखाल और दुआधार में डेंजर जोन सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को दुआधार के निकट भूस्खलन होने से पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर पहुंच गया, जिससे डेंजर जोन के ऊपर बसे मोहन सिंह, जगमोहन सिंह, मोर सिंह और हरपाल सिंह के आवासीय भवन में दरारें पड़ गई। प्रधान विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि मकान में दरारें पड़ने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना पर एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व टीम के साथ प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर माना कि भवन खतरे की जद में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जमीन की भूगर्भीय जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें