फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी से आगराखाल के बीच छह घंटे बंद रहा राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगराखाल, फकोट और बेमुंडा में सक्रिय डेंजर जोन हर दिन यात्रियों की राह में बाधा डाल रहा है। बुधवार को भी हाईवे पर फकोट के पास भिन्नू खाला में भारी मात्रा में मलबा आने के कारण राजमार्ग छह घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

ऑल वेदर सड़क निर्माण के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग फकोट, बेमुंडा, आगराखाल और उपली खाड़ी में सक्रिय डेंजर जोन आवाजाही में खलल डाल रहे हैं। पिछले कई दिन से बरसात के कारण डेंजर जोन में संवेदनशील पहाड़ियों से लगातार मलबा हाईवे में पहुंचकर यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। बुधवार सुबह करीब सात बजे हाईवे पर फकोट के पास भिन्नू में एक बड़ी पहाड़ी टूट कर हाईवे पर गिर गई, जिससे राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जेसीबी ने मलबा साफ करने का प्रयास किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार मिट्टी-पत्थर गिरने के कारण हाईवे पर आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई। दो घंटे बाद सड़क से मलबा हटाने पर छोटे वाहन आगे निकल पाए। उसके बाद फिर से राजमार्ग बंद हो गया। दोपहर बाद एक बजे मलबा हटाया जा सका। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें