फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका सुरक्षा के लिए स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बनाने के लिए टिहरी जिला प्रशासन स्कूल कॉलेज में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार रोकने के लिए डीएम स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को अपने कार्यालय, आवास और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएंगी। ताकि छात्राएं सीधे डीएम से शिकायत दर्ज कर सके।
विज्ञापन

555 टेलीमेडिसीन सेवा की सफलता से उत्साहित डीएम सोनिका अब बालिका सुरक्षा को लेकर कार्य करना चाहती हैं। वर्ष 2017 में टिहरी जिले में उन्होंने 555 सेवा टेलीमेडिसीन का अभिनव प्रयास शुरू किया था, जिसको प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सराहाया है। सेवा से घर बैठे मरीज एक फोन कॉल पर डॉक्टर से अपनी बीमारी बताकर इलाज पा सकते हैं। बीमारी के लिए दवाई भी मरीज के घर पहुंचा दी जाती है। 555 सेवा के माध्यम से जिला प्रशासन को पता चला है कि बालिकाओं के साथ स्कूलों में दुर्व्यवहार किया जाता है। डीएम ने बताया कि जल्द ही एक अपील मुख्य शिक्षाधिकारी के माध्यम से प्रत्येक स्कूल और कालेज में वितरित की जाएगी, जिसमें स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं छेड़छाड़ और अन्य समस्याओं को लेकर सीधे उनके मोबाइल नंबर, कार्यालय और घर के नंबर पर बात कर सकती हैं। इसके अलावा मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी, एसडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का नंबर भी उस अपील में दर्ज किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिस तरह से विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं वह चिंता जनक है। कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सफल हो सकता है, जब बेटियों के खिलाफ इस तरह के मामले खत्म होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें