फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और आयुष ग्राम की स्थापना करने से पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पर्यटन विभाग की पहल पर पर्यटन और वैलनेस पर मिनी कॉनक्लेव आयोजित किया गया। निवेशकों ने उत्तराखंड को निवेश करने का अच्छा स्थान बताया। निवेशकों ने टिहरी झील में निवेश करने की इच्छा जाहिर करते हुए इसे भविष्य का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बताया। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश के नई पर्यटन नीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित मिनी कॉनक्लेव का शुभारंभ पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर और विधायक धन सिंह नेगी ने किया। विधायक नेगी कहा कि प्रदेश सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत औद्योगिक घरानों और निवेशकों को उत्तराखंड में उद्योग लगाने की शुरूआत की। उन्होंने ऋषिकेश और हरिद्वार आने वाले पर्यटकों को टिहरी और चंबा का टूर पैकेज बनाने की मांग की।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि साहसिक खेलों पर हाईकोर्ट से लगी रोक हटाने के लिए नीति बन गई है, जल्द ही इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। ऋषिकेश में 600 एकड़ भूमि पर वैलनेस सिटी (स्वच्छ स्वस्थ शहर) बनाई जा रही है, जिसमें पांच सितारा होटल, स्पॉ, वैलनेस सेंटर, योगा सेंटर बनेंगे। कनेक्टिविटी के लिए रोपवे विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिडकुल की एमडी सौजन्या ने बताया कि उद्योग लगाने के लिए उत्तराखंड में सुलभ स्थान है। टिहरी जिले के मदननेगी में होटल बनाने की योजना है। इस मौके पर सीआईआई उत्तराखंड के अध्यक्ष डा. विजय धस्माना, देवांबर आरोग्य धाम रानीखेत के संस्थापक चंद्रमोहन भंडारी, नागेंद्र नीरज, प्रणव कुकरेती, डीएम सोनिका, सीडीओ आशीष भटगांई, निदेशक आयुष डा. एके त्रिपाठी, निदेशक उद्योग एससी नौटियाल, हाइड्रो कॉलेज के निदेशक प्रो. जीएस रजवार, निवेशक शुभांग रतूड़ी, नरेश नौटियाल, जगदीश चमोला, सुशील बहुगुणा, ज्योति प्रसाद भट्ट, अतर सिंह असवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें