फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में सरकार पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से कर्मी नियमितीकरण, वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों के निराकरण को आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के निराकरण को गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष जसवीर नकोटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपनल कर्मियों की सेवा नियमावली बनाने, समान कार्य को समान वेतन देने, नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, कार्यरत कर्मियों को सेवा से बहार न करने समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की। बैठक में संयुक्त मोर्च के जिला संयोजक डीपी चमोली, रतन सिंह शाह ने कहा कि मोर्चा कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण को आंदोलित है। उन्होंने सभी कर्मियों को एकजुटता के साथ आंदोलन में शिरकत करने की अपेक्षा की। इस मौके पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव हेमंत रावत, सलाहकार विद्यासागर धस्माना, देहरादून के जिलाध्यक्ष अभिनव जोशी, उत्तरकाशी विपिन असवाल, सुनील असवाल, मनवीर तड़ियाल, वीरेंद्र नेगी, सोहन लाल, जयेंद्र रावत, मनीष सिंह, राजेश बिष्ट, अरविंद नेगी, धर्म सिंह रावत, संजय बिष्ट, कैलाश कोठियाल, ममता पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें