फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहे पुल मरम्मत से उठानी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। लोनिवि घनसाली की लापरवाही स्कूली बच्चों से लेकर आम जनता पर भारी पड़ रही है। हनुमान मंदिर में क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कार्य धीमी गति से किए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। कार्यदायी संस्था एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त पुल की छत तक नहीं तोड़ पाई है।
विज्ञापन

गंगोत्री-केदारनाथ मोटर मार्ग के घनसाली हनुमान मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत लोनिवि 40 लाख की लागत से एक सप्ताह से कर रहा है। हफ्तेभर से मरम्मत का काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पुल की छत भी नहीं तोड़ी गई। पाए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. नरेंद्र डंगवाल, आनंद व्यास, सुंदर लाल उनियाल, हिम्मत रौतेला, धनपाल सिंह, भरत रावत, सुरजन सिंह खत्री, योगेश्वर प्रसाद, राजेश प्रसाद, जयवीर सिंह, हर्षमणी उनियाल आदि का कहना है कि जिस गति से पुल मरम्मत की जा रही है, उससे तो छह माह से पहले काम पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने मरम्मत कार्य में तेजी लाने को मजदूरों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

कोट
पुल जहां पर क्षतिग्रस्त है, केवल वहीं पर तोड़ा जा रहा है। शीघ्र ही और मजदूर पुल के गाडरों पर वैल्डिंग को लगाएंगे। सेमली पैदल रास्ता नगर पंचायत के पास है, वही उसको बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कपिल कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि घनसाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें