फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से अनशन पर बैठे कर्मियों के वजन में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के ओर से हटाए गए कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर विजय हटवाल और अतर सिंह रावत आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। दोनों आंदोलनकारियों के वजन में कमी पाई गई।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी से हटाए गए कर्मियों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को जिला अस्पताल बौराड़ी के चिकित्सकों ने आमरण अनशन पर बैठे दो आंदोलनकारियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें अतर सिंह रावत का वजन पांच किलो और विजय हटवाल के वजन में चार किलो की कमी पाई गई। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में हटाए गए कर्मियों ने धरना देकर एचसीसी, टीएचडीसी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि लंबे समय से सेवा बहाली की मांग कर रहे है। लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। जिसके चलते बांध प्रभावित 215 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, अर्जुन सिंह, दौलत सिंह, लाली कुमार, मदन सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें