फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद भी पंकज की हत्या का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। बाल गंगा तहसील के घैरका के पंकज दास की हत्या की गुत्थी पुलिस तीन माह बाद भी नहीं सुलझा पाई है, जिससे परिजनों ने रोष है। उन्होंने डीएम एवं एसएसपी को ज्ञापन देकर घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

घैरका के पंकज दास (32) पुत्र सोहन दास 28 अप्रैल को म्यार गांव शादी में बैंड बजाने के बाद रगड़ी गांव में अपने रिश्तेदार की बेटी की मेहंदी गया था, लेकिन 29 अप्रैल को वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने राजस्व पुलिस चौकी गोना में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। नौ मई को रगड़ी गांव के पास पंकज का शव में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए राजस्व पुलिस और फिर रेगुलर पुलिस से जांच की मांग की थी, लेकिन तीन माह बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने जिलाधिकारी, एसएसपी को ज्ञापन देकर हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर कलक्ट्रेट में बेमियादी अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि थानाध्यक्ष घनसाली लगातार घटना के संबंध में साक्ष्य जुटा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें