नई टिहरी। शहर कांग्रेस कमेटी ने सेवा दल के ध्वज वंदन कार्यक्रम को मनाया। उन्होंने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण का सेवा दल के कार्यों को बताया। कहा कि कांग्रेस स्थापना से ही राष्ट्रभक्ति में शामिल रही है, लेकिन भाजपा ने राष्ट्रभक्ति के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, विजयलक्ष्मी थलवाल, सीमा कृषाली, आशा रावत, ममता उनियाल, कौशल्या पांडेय, रजनी नौटियाल, नरेंद्र चंद रमोला, मुशर्रफ अली, महादेव मैठाणी, साब सिंह सजवाण, आनंद बेलवाल, ज्योति भट्ट आदि मौजूद थे।