फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साइबर सिक्योरटी पाठ्यक्रम भी पढ़ेगे इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को इस सत्र से साइबर सिक्योर्टी पाठ्यक्रम भी पढ़ने को मिलेगा। उत्तराखंड तकनीकी विवि ने साइबर सिक्योर्टी पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। यूजी में तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर में छात्रों को साइबर सिक्योर्टी पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। होटल मैनेजमेंट अब तीन साल के बजाय चार साल का होगा। वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए उत्तराखंड तकनीकी विवि एल्कोहल मीटर डिवाइज तैयार कर रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों की डिग्री आधार नंबर से लिंक होगी। डिग्री पर अब छात्रों की फोटो भी प्रिंट होकर आएगी।
विज्ञापन

दो साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुई उत्तराखंड तकनीकी विवि शिक्षा परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए विवि का मैकेनिकल और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एल्कोहल मीटर डिवाइज तैयार कर रहा है। इस डिवाइज को वाहन के सिक्योर्टी पर लगाया जाएगा। इस डिवाइज का अभी तकनीकी तौर पर परीक्षण किया जाना है। कुलपति डा. रावत ने बताया कि फर्जी शोध कार्यों को रोकने के लिए विवि ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है। सॉफ्टवेयर से यह पता चल जाएगा कि स्कॉलर ने कहां से क्या लिटरेचर कॉफी किया है। 14 सितंबर को इंजीनियर डे पर प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड तकनीकी विवि में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें