फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में घोषित होगा बीएड सत्र 2016-1

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सत्र 2016-18 में श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 28 बीएड कॉलेजों के 2500 छात्र-छात्राओं को राहत भरी खबर है। 21 माह के लंबे इंतजार के बाद प्रथम वर्ष की परीक्षा संपन्न हो गई है। विवि प्रशासन ने आगामी 10 दिन के अंतर्गत परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के 28 बीएड कॉलेजों का सत्र 2016-18 अब पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। सत्र 2016-18 में बीएड कॉलेजों के प्रबंधकों ने मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर विवि की कट ऑफ मेरिट से कम अंक वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश दे दिया था। मामला प्रकाश में आने के बाद विवि प्रशासन ने कट ऑफ मेरिट से कम अंक वाले छात्रों की प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने से इनकार कर दिया था। प्रवेश लेने के 21 माह तक छात्रों की प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाई थी। परीक्षा आयोजित करने के लिए छात्र और बीएड कॉलेजों के प्रबंधक शासन के चक्कर काटते रहे। बीते अप्रैल में शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद परीक्षा आयोजित करने पर सहमति बनी। शासन के निर्देश पर विवि ने जून में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा संपन्न कराई है।
विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमत बिष्ट ने बताया कि बीएड सत्र 2016-18 प्रथम सत्र परीक्षा का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। आगामी 10 दिन में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों को तय समय पर बीएड की उपाधि मिल सके विवि सत्र नियमित करने की दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें