फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय से सटे बागी जिला पंचायत की नवनिर्वाचित सदस्य बबीता चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। निर्विरोध निर्वाचित हुई जिला पंचायत सदस्य बबीता ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से भी सहयोग की अपेक्षा की। सारज्यूला पट्टी की बागी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य रही रागिनी भट्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते सदस्य का पद रिक्त चल रहा था। 21 जून को हुए निर्वाचन में बबीता चौहान निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी दुर्गा सिंह चौहान, सोहन सिंह कठैत, दयाल सिंह तडिय़ाल, विद्या नेगी, सतीश त्रिपाठी, दीपक अमोला, डा. उम्मेद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें