फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम और बीआरओ के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सूल्याधार के पास बृहस्पतिवार को हुई बस दुर्घटना में छोटे भाई फरमान की मौत से दुखी तनवीर अहमद (निवासी ग्राम मरगूबपुर रुड़की) ने उत्तराखंड सरकार, परिवहन निगम, बस चालक-परिचालक और सड़क निर्माण में जुटे बीआरओ के खिलाफ थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में तनवीर ने बताया कि बस दुर्घटना में निगम से लेकर बस चालक-परिचालक और बीआरओ की लापरवाही सामने आई है। बस चालक के तेज रफ्तार से चलने के कारण ही हादसा हुआ है। वहां पर सड़क भी खराब है, सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं, जिससे बस में सवार फरमान (30) के साथ ही 13 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। फरमान थौलधार ब्लॉक में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात थे। इस साल 29 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें