नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के छेटी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का विधायक धन सिंह नेगी ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाकर बच्चों को बेहतर सुविधाएं देना है।
शुक्रवार को विधायक नेगी ने मल्याकोट, खांड, परसारी, दणोली आदि गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। उन्होंने साढ़े आठ लाख की लागत से छेटी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा करवाया है। उन्होंने गांव में सामुदायिक भवन निर्माण को पांच लाख रुपये दिए, जबकि पांच सौ मीटर सड़क निर्माण को 25 लाख स्वीकृत करवाए गए हैं। इस मौके पर प्रमुख बेबी असवाल, प्रधान अनीता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मारकंडेय, कृपाल राणा, उदय रावत, अमर सिंह, बालकृष्ण भट्ट, विशू मिस्त्री, ज्ञानचंद रमोला, रामदेई आदि मौजूद थे।