फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। जाजल के समीप मलबा डंपिंग जोन से गांव और इंटर कॉलेज की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गुस्साए लोगों ने एनएच, जल निगम और जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पेयजल लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर ऑल वेदर रोड की कटिंग के मलबे के लिए जाजल के निकट डंपिंग जोन बनाया गया है। डंपिंग जोन स्थान से क्षेत्र के जाजल, सेमल सेरा, गलनिस, आमसेण और इंटर कालेज जाजल की पेयजल लाइन गुजरती है। ऐसे में डंपिंग जोन में मलबा डंप करने और निर्माण एजेंसियों के भारी वाहनों के गुजरने के कारण पेयजल लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है। इंटर कालेज जाजल में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आने के कारण मध्याह्न भोजन के लिए हेंवल नदी से पानी मंगाया जा रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को जाजल स्थित डंपिंग जोन स्थल पहुंचकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग जोन बनाने से पूर्व पेयजल लाइन की सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। एक सप्ताह से पाइप लाइन टूटी पड़ी है। गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में राजपाल रावत, धर्म सिंह भंडारी, दिनेश भंडारी, गुड्डी देवी, सुमति देवी, शशी देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, बिंदा देवी, अंजना, निर्मला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज की पेयजल लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव एनएच को भेजा गया है। बजट स्वीकृति होते ही लाइन शिफ्ट की जाएगी। क्षतिग्रस्त लाइन मरम्मत का कार्य बृहस्पतिवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
-राजवीर महर, जेई जल संस्थान गजा

ग्रामीणों की पेयजल लाइन मलबे और मशीनों की आवाजाही के कारण पेयजल लाइन बार-बार टूट रही है। शुरूआत में डंपिंग जोन बनाते समय विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी गई। अब एनएच को लाइन मरम्मत और शिफ्टिंग का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, अपर सहायक अभियंता जल निगम मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें