फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच इंटर कालेजों को विधायक ने दिए फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने बूथ संपर्क अभियान के तहत कई गांव का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने पांच राजकीय इंटर कालेजों में छात्र-छात्राओं के लिए बैठने को 50-50 सेट कुर्सी-मेज और जीआईसी ज्ञानसू को दो कंप्यूटर उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक नेगी ने राजकीय इंटर कालेज पांगरखाल, ज्ञानसू, नवागर, पाटा, सगवाणगांव आदि भ्रमण का समस्याएं सुनी। विधायक ने बताया कि जीआईसी ज्ञानसू में नए भवन के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत स्कूल भवन का निर्माण शुरू होगा। विधायक ने समाज कल्याण अधिकारी को गांव में शिविर लगाकर पेंशन, छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए। बताया कि पाटा गांव को सड़क से जोड़ने को डेढ़ करोड़ और नवागर सड़क को दो करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। इस मौके पर किशोर सिंह नेगी, उदय रावत, विक्रम तोपवाल, हरी सिंह पुंडीर, सरोजनी नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें