फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही निर्णय पर खरा नहीं उतर पाया विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद श्रीदेव सुमन विवि अपने ही निर्णय पर खरा नहीं उतर पाया है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन श्रीदेव सुमन की अंक तालिकाएं कॉलेजों में नहीं पहुंच पाई है। विवि ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद कॉलेजों में अंक तालिका पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन किसी भी कक्षा की अंक तालिका अभी तक कॉलेजों में नहीं पहुंच पाई है। विवि की लेटलतीफी का खामियाजा 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2017-18 की प्राइवेट परीक्षाएं जून में संपन्न हो गई थी। 15 जून से विवि प्रशासन ने परीक्षा परिणाम घोषित करना शुरू कर दिए था। वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विवि ने 15 दिन के भीतर संबंधी परीक्षा केंद्रों पर अंक तालिका भेजने का दावा किया था। बीकॉम और एमए का परीक्षा परिणाम घोषित हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी महाविद्यालय में अंक तालिकाएं नहीं पहुंच पाई है। अंक तालिका के संबंध में जानकारी लेने के लिए छात्र-छात्राएं हर दिन महाविद्यालयों में संपर्क साध रहे हैं, लेकिन उनके हाथ हर दिन निराशा लग रही है। दो जुलाई से महाविद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो चुका है, लेकिन कॉलेजों में अंक तालिकाएं न पहुंचने के कारण छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अंक तालिकाएं प्रिंट हो चुकी है। अंक तालिकाओं में गड़बड़ी न हो इसलिए चेकिंग करने में अधिक समय लग गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में अंक तालिका पहुंचाने में एक सप्ताह का वक्त और लगेगा। संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के बावजूद विवि ने समय पर सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश चंद्रा, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक, श्रीदेव सुमन विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें