फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनबाग-मसूरी हाइवे चार घंटे रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग/लंबगांव। बारिश के कारण नैनबाग-मसूरी हाइवे मंगलवार को चार घंटे तक यातायात के लिए बंद रही। मसूरी बैंड के पास भारी भूस्खलन होने से सुबह तीन बजे सड़क बंद हो गई थी। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि जेसीबी चालक ने मोटर मार्ग से मलबा हटाना तुरंत ही शुरू कर दिया था। लेकिन मलबा अधिक होने से चार घंटे बाद ही सात बजे यातायात शुरू हो पाया। पहाड़ी से हुए भूस्खलन से सड़क के किनारे लगा क्रैश बैरियर और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मसूरी और देहरादून दूध और सब्जी ले जाने वाले स्थानीय लोगों के वाहन भी समय पर नहीं पहुंच पाए। दूसरी ओर, लंबगांव-घनसाली मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह 10 बजे आबकी और केमुंडाखाल के बीच भारी पत्थर आ जाने से मार्ग बंद हो गया था। तीन घंटे बाद एक बजे मार्ग यातायात के लिए खुल पाया है। तब जाकर वहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें