फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए एसआरटी परिसर बादशाहीथौल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रवेश समितियों का गठन कर लिया गया है। बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 19 जुलाई को काउंसिलिंग होगी, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की काउंसिलिंग दो दिन 19-20 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि कला वर्ग में प्रो. डीएस कैंतुरा, विज्ञान वर्ग गणित में प्रो. पीडी सेमल्टी, बीएससी बायो वर्ग में प्रो. वीएस बिष्ट और वाणिज्य वर्ग में प्रवेश के लिए प्रो. सुबोध कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। काउंसिलिंग के बाद छात्र-छात्राओं को शुल्क विवि के बैंक खाते में ऑन लाइन जमा करना होगा। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर के गणित और बायो वर्ग की काउंसिलिंग 19-20 जुलाई को होगी। बीए और बीकॉम प्रथम की काउंसिलिंग 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बताया स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कुल 660 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. जेडीएस नेगी ने बताया कि परिसर मेेें पहली बार छात्रावास में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन शुल्क जमा कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें