फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2019 से चांठी-डोबरा पुल पर शुरू हो सकती आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के आवागमन को 12 सालों से बनाए जा रहे बहुप्रतिक्षित चांठी-डोबरा पुल का निर्माण इस वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जग गई है। लोनिवि के दावों पर यकिन करें, तो जनवरी 2019 से पुल के ऊपर आवाजाही शुरू हो जाएगी। लोनिवि ने वर्तमान में मुख्य पुल के जोडने के लिए ट्रायल के तौर पर डोबरा साइड़ से पांच-पांच मीटर लंबे दो पैनल लगा दिए हैं। 15-16 जुलाई से विधिवत रूप से पैनल जोडने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2006 से भागीरथी नदी पर बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर और थौलधार को जोडने के लिए 760 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पर एक अरब 32 करोड़ खर्च होने के बाद 2011-12 में पुल की डिजायन फेल होने के कारण बंद हो गया था। सरकार ने वर्ष 2015 में एक अरब 74 करोड़ और स्वीकृत कर पुल निर्माण फिर से शुरू करवाया था। झील के ऊपर आरएल 850 मीटर की ऊंचाई पर बने रहे पुल के 20-20 टन के 24 रस्सों (रोप), पांच-पांच मीटर के अंतराल में झील की तरफ क्लैंप, सस्पेंडर, डोबरा साइड़ 260 मीटर की आरसीसी, चांठी की तरफ 25 मीटर एप्रोच पुल, 58-58 मीटर के चार टॉवरों का निर्माण, स्टैथनिंग, सात सौ मीटर कैटवॉक आदि काम पूरा हो गया है। अब मुख्य पुल को जोडने की कवायद शुरू हो गई है। लोनिवि ने ट्रायल के तौर पांच-पांच मीटर लंबे और साढ़े आठ-आठ मीटर चौड़े दो पैनल जोड़ दिए हैं। दोनों पैनल का ट्रायल सफल रहा है। 15-16 जुलाई से डोबरा-चांठी साइड़ से पैनल जोडने का कार्य शुरू होगा। जिनके ऊपर वाहनों की आवाजाही होनी है। पैनलों को जोडने में करीब चार माह का समय लगेगा। लोनिवि ने 31 दिसंबर 2018 तक निर्माण कार्य पूरा कर जनवरी 2019 से पुल के ऊपर वाहन चलाने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद है, कि करीब तीन सौ करोड़ की लागत से बांध प्रभावित क्षेत्र की दो लाख आबादी को पुल जल्द आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
इनका कहना है-
ट्रायल के तौर पर डोबरा साइड़ से पांच-पांच मीटर के दो पैनल जोड़ दिए गए हैं। वर्तमान में डोबरा से चांठी साइड तक पैनल समेत अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए सिस्टम बनाया जा रहा है। 15-16 जुलाई से दोनों साइड़ से पैनल जोडने का काम शुरू किया जाएगा। 31 दिसंबर 2018 तक पुल निर्माण पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएस मखलोगा, सहायक अभियंता डोबरा-चांठी पुल।
जारी-विजयदास
फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें